सूर्य पूजा विश्व के अनेक भागों में होती थी-ग्रीस के हेलिओस मन्दिर, हेलेस्पौण्ट, आदि। जापान, थाइलैण्ड, मिस्र, पेरु के राजा अपने को सूर्यवंशी कहते थे। सूर्य पूजा के वैदिक मन्त्र में उनको कश्यप गोत्रीय तथा कलिंग देशोद्भव कहा जाता है, किन्तु वर्तमान काल में ओड़िशा में सूर्य पूजा प्रचलित नहीं है। ओड़िशा के कोणार्क में सूर्य मन्दिर है जहां १५,८०० ईपू. (महाभारत, वन पर्व, २३०/८-१० के अनुसार समय) में स्कन्द ने क्रौञ्च द्वीप विजय के उपलक्ष्य में विजय स्तम्भ बनाया था (स्कन्द पुराण, माहेश्वर खण्ड, कुमारिका खण्ड, ३५/३)। महाभारत के बाद श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब ने कुष्ठ रोग दूर करने के लिए कोणार्क में सूर्य पूजा की थी (भविष्य पुराण, अध्याय १/७५-७७, साम्ब पुराण)। अर्क का अर्थ सूर्य है तथा इस नाम के अन्य सूर्य स्थान हैं-पुण्यार्क (पुनारख), काशी में लोलार्क। भारत में अन्य प्रसिद्ध सूर्य मन्दिर थे-स्थाण्वीश्वर (थानेश्वर, हर्षवर्धन की राजधानी, ६०५-६४७ ई.)। बिहार के देव में प्राचीन सूर्य मन्दिर भगवान् राम के समय का कहा जाता है, कितु वाल्मीकि रामायण में इसका उल्लेख नहीं है। अभी इस स्थान के नगर को औरंगाबाद कहते हैं। महाराष्ट्र के देवगिरि का भी नाम औरंगाबाद हो गया। पूरे भारत में प्रातः सूर्य को जल का दैनिक अर्घ्य देने की प्रथा है, किन्तु विशेष रूप से छठ पूजा बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही प्रचलित है। इसका एक कारण हो सकता है कि महाभारत काल में अंग देश (वर्तमान मुंगेर से पश्चिम बंगाल तक) का राजा कर्ण सूर्य पूजा करता था। मुंगेर में गंगा तट पर कर्ण का चबूतरा पूजा का स्थान था।
रूस में सूर्य पूजा के सम्बन्ध में लखनऊ के नवलकिशोर प्रेस से १९३० ई. में २ लेख प्रकाशित हुए थे। उस वर्ष की माधुरी पत्रिका में पण्डित चन्द्रशेखर उपाध्याय का लेख था-रूसी भाषा और भारत, जिसमें रूसी भाषा के प्रायः ३,००० शब्दों का संस्कृत जैसा अर्थ दिया गया था। इस समानता के आधार पर एक कल्पना हुई कि आर्य लोग मध्य एशिया से आये थे। विपरीत निष्कर्ष होना चाहिए था कि भारत के क्षत्रियों का उपनिवेश मध्य एशिया में थे (मार्कण्डेय पुराण, ५४/३८)। इस साम्य का कारण था कि वर्तमान भारत, चीन, रूस को इन्द्र के ३ लोक कहते थे (वाल्मीकि रामायण, किष्किन्धा काण्ड, ४०/५८)। चीन के बृहस्पति ने प्रति शब्द के लिए चिह्न दिए जो चीन में आज भी प्रचलित है। बाद में इन्द्र-मरुत् ने शब्दों को अक्षर खण्डों में बांट कर उच्चारण अनुसार क्रम बनाया जो रूस और भारत में प्रचलित है। इस लेख तथा ’प्राचीन आर्य इतिहास का भौगोलिक आधार’ पर तत्कालीन माण्डा राजा (पूर्व प्रधान मन्त्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के पितामह) ने उनको महामहोपाध्याय की उपाधि दी जिसका चित्र माधुरी पत्रिका में १९३० में प्रकाशित हुआ था। ९रूसी भाषा और भारत के पृष्ठ ४ के अनुसार रूस में भी सूर्य पूजा होती थी तथा बिहार जैसा वहां भी ठेकुआ (आटा-गुड़ का मीठा बिस्कुट) बनता था।
https://archive.org/details/20230101_20230101_0605
(मूल पत्रिका फट गयी थी जिससे लेख की नकल मैंने १९६२ में की थी तथा बाद में नेट पर डाला। इस की Word-file ठीक है, Pdf file ठीक नहीं है।)
उसी वर्ष उसी नवल किशोर प्रेस से पण्डित मधुसूदन ओझा की पुस्तक इन्द्रविजय प्रकाशित हुयी जो हिन्दी अनुवाद के साथ जोधपुर विश्वविद्यालय से १९९७ ई. में प्रकाशित हुआ। इसके अनुसार रूस में सूर्य मन्दिर का स्थान प्राक्-मेरु (पामीर) से १७ अंश उत्तर था, तथा इसका चित्र भी दिया। (इन्द्रविजय, अध्याय ३/२५, श्लोक ६)
https://archive.org/details/arunupadhyay30_yahoo_201410
इस लेख में कारण नहीं दिया था, पर इसकी व्याख्या मैंने २००१ में की। आकाश में दूरी की माप के लिए पृथ्वी को मापदण्ड माना गया है। पृथ्वी के भीतर ३ धाम हैं, बाहरी धाम पूर्व धाम से क्रमशः २-२ गुणा बड़े हैं (बृहदारण्यक उपनिषद्, ३/३/२)। पृथ्वी से उसके बाहर १५वें धाम अर्थात् केन्द्र से १८वें धाम (१७.५७) पर सूर्य है। पामीर में ब्रह्मा का स्थान कहां था, इसका निर्णय वेदाङ्ग ज्योतिष से कर सकते हैं। उसके अनुसार सबसे बड़ा दिन १६ घण्टे का होता था (ऋक् ज्योतिष, ७, याजुष ज्योतिष, ४०)। यह प्रायः ३४ अंश उत्तर अक्षांश पर होगा। अतः पृथ्वी पर सूर्य मन्दिर प्रायः ५२ अंस उत्तर अक्षांश पर होगा। १९६७ में इसी स्थान पर अर्काइम में सूर्य मन्दिर की खोज हुई, जो रूस के चेल्याबिंस्क में है।
अर्काइम का स्थान ५२ अंश ३९’ उत्तर, ५९ अंश ३४’ पूर्व है।
https://fr.wikipedia.org/wiki/Arka%C3%AFm
https://www.ancient-origins.net/ancient-places-asia/arkaim-00251
रूस की प्राचीन सभ्यता के महत्व के कारण स्वयं वहां के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन वहां २००५ में गये।
https://www.1tv.ru/news/2005-05-16/232452-prezident_vladimir_putin_pribyl_v_zapovednik_arkaim_chelyabinskoy_oblasti
No comments:
Post a Comment