Friday, 10 July 2026

एकादशी

🔴अजयमेरु और मयराष्ट्र के दो विद्वान् गृहस्थों ने एक ही समस्या पूछी कि 'वे स्वयं शांकरपरम्परा में दीक्षित हैं, उनके पुत्र रामानन्दपरम्परा में और एक की पुत्रवधू निम्बार्क्कपरम्परा में एवं दूसरी गौड़ीय परम्परा में दीक्षा ले चुकी है।' अस्तु-----
🔴बन्धो! उनके यहाँ एकादशी, जन्माष्ट्टमी आदि व्रतों में क्या किया जाय? स्मार्त्त लोग सूर्य्योदयवेध एकादशी सामान्येन नहीं करते, श्रीरामानन्दी आदि अरुणोदयवेध नहीं करते और निम्बार्की कपालवेध नहीं करते। क्या ऐसे गृहस्थ के एक ही परिवार में पृथक् दो-तीन एकादशी या दो जन्माष्ट्टमी आदि किये जायँ या एक ही? एक करें तो कौन वाला?

No comments:

Post a Comment