Wednesday, 24 December 2025

बंदा बैरागी बंदा बहादुर और सिख

कितने लोग "गमानी कावा" शब्द जानते है

" गोविदराय जी , बिन #पेशवाई आप पंजाब में मुगलों के खिलाफ 1 वर्ष भी नही टिक पाएंगे "...

गुरु गोविद सिंह का मराठा देश में स्वागत करते हुए पिंगले सरदार ने कहा... " गुरुजी , हम मराठों ने भगवान परशुराम को अपना आराध्य माना है , तो उन्ही के बताए नियमों से लड़ते भी हैं "...

सिखों के गुरु गोविंद सिंह अचंभित थे !! 

वे तो विष्णु के सबसे विध्वंसक अवतार भगवान परशुराम को लगभग भूल ही गए थे... उनको ध्यान ही नही रहा,लेकिन जब मराठो की मुगलों के खिलाफ विजय देखते है , तब उनसे रहा नही गया.....

उन्होंने पूंछ ही लिया "यह #पेशवे_पद्धति है क्या ? "

सरदार मोरोपंत पिंगले ने कहा " गुरुजी यह प्राचीन ब्राहमण - क्षत्रिय पद्धति पर आधारित परशुराम विधित्व सर्वसम्मत सह्याद्रि खण्ड में वर्णित हिन्दुओ की सबसे तेज युद्ध नीति है जिसे हम लोग... गमानी कावा #GAMANI_KAWA कहते है "....
              " इसका मतलब है , दुश्मन से वहां लडो , जहां आप हो ही नही... हमारा राजा यहां सतारा में बैठता है । उसकी जगह युद्ध उसका पेशवा लड़ता है । नीति निर्धारण कही और पेशवा की मार कही और होती है...."
          " ब्राहमण होने के नाते उसका हर सूबे में यजमानी और रिश्तेदारी है... उनकी सफलता तेज है और जरूरत पड़ने में रिज़र्व रूप में व्यूह-रचना बढ़ता है । वो सब पेशवा के अधीनस्थ लड़ते है लेकिन राजा जिंदा रहता है और ताकतवर होता जाता है... "

यही 4th generation warfare है । 

गुरुवर को बात समझ मे आ जाती है । वह बंदा मोहियाली को अपना पेशवा नियुक्त करते है और उत्तर की ओर भेजते है ! लेकिन सिख इस पद्धति को चला ही नही पाते और अपने गुरु के नियुक्त अंतिम योद्धा श्रीमन्त बंदाबहादुर (हिंदू -ब्राह्मण) के खिलाफ ही विद्रोह कर देते है... 

सिख दो खेमे में बंट जाते है - बेबेसिख (खालसे) और बंदाई सिख (श्रीमंत बंदा बहादुर के लोग)... बाद में यही खालसे श्रीमंत बंदा बहादुर को पकड़वा देते है और मुगल... बन्दाबहादुर की बहुत क्रूरतम हत्या कर देते हैं..

बंदा बहादुर के लोगो को पहचानने 5 नियामक थे ,जिसका खालसे (बेबे-सिख) विरोध करते थे...

(१) चरणामृत पीना 
(२) जनेऊ पहनना 
(३) सफेद कपड़े पहनना ( काले एवम हरे से परहेज )
(४) धोती का गुटनो के नीचे तक जाना 
(५) जयघोष - जय दर्शन की... जय गुरु की...

यह बंदाबहादुर का हस्तलिखित निर्देश है जिसे " बन्दा फरमान " कहते है । 

No comments:

Post a Comment