Tuesday, 6 January 2026

महाशिवरात्रि नव संवत्सर

महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही होती है। अन्य मास की कृष्ण चतुर्दशी मास-शिवरात्रि है। संवत्सर भी महाकाल रूप शिव का एक चक्र है। संवत्सर के अन्त में उसकी रात्रि होगी। फल्गु का अर्थ है खाली, उसके दहन के बाद पुनः नये संवत्सर की सृष्टि होती है। फल्ग्व्या च कलयाकृताः (गजेन्द्र मोक्ष)।
पुराण तथा धर्म शास्त्रों का वर्तमान संस्करण विक्रमादित्य काल का है, अतः विक्रम संवत के अनुसार ही निर्णय होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment