Wednesday, 2 September 2026

भर वंश

<

भर वंश

भर जाति भारशिव ही है। जो दयनीय दशा में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह लोग अपनी जाति के आगे अपने पुराने राजमोह को नहीं छोड़ पाए और अपने को राजभर कहने लगे। 12वीं शताब्दी तक बनारस राज्य इन्हीं के अधिकार में था। कहा जाता है कि सारनाथ के पास चंदो तालाब इन्ही ने बनवाया था। यह लोग नाग और सूर्य की पूजा करते थे। शकों के पराजय के बाद उस क्षेत्र में इनका अखंड राज्य स्थापित हो गया था। गहरवारों के पराजय के बाद आक्रमणकारी तुर्कों से भरों ने डट कर लोहा लिया था। लगभग 200 वर्षों तक युद्ध चलता रहा।

तुर्की शासकों ने इस वीर जाति और रणबांकुरों के विनाश में कोई कसर नहीं उठा रखी, सुल्तान अल्तमश के पुत्र ने बहराइच में भरों के विनाश करने में डेढ़ लाख सिपाही कटवा दिए थे। बलबन ने कालिंजर में ऐसा ही किया था। जौनपुर के इब्राहिम शाह शर्की ने भरो का विनाश करने में कोई कसर न उठा रखी थी। सेमरौता के राजा केशरी सिंह ने रायबरेली के हरदोई नामक स्थान में भरों को परास्त कर शेरपुर कटरा बसाया। इलाहाबाद जिले के पास कड़े नामक स्थान को भरों के राजा कड़े चंद ने बसाया था। इनके भाई मानिक चंद्र ने मानिकपुर बसाया था। जिनके दुर्ग आज भी खंडहर के रूप में मौजूद है। जायस का पुराना नाम उजालक नगर था। 505 जिसे भरो के राजा उजालक ने बसाया था। जौनपुर के इब्राहिम शाह शर्की को रायबरेली डलमऊ तथा सुदामन पुर नामक स्थान पर भरों से कठिन लोहा लेना पड़ा था।

भर वंश

जिन पल्लवों ने दक्षिण को पवित्र हिंदू राष्ट्र बनाया था। वे ब्राह्मण थे। उन लोगों ने विकट और उग्र राजनैतिक कार्य करके अपनी मर्यादा बढ़ाई थी। पल्लव वंश के संस्थापक का नाम वीर्यकूर्च था। जिसका विवाह नागवंशी राजा की कन्या से हुआ था। इसलिए वह पूर्ण राज चिन्हों से अलंकृत हुआ था। उस समय अर्थात तीसरी शताब्दी के उत्तरार्ध में जो नागवंशी सम्राट था। वह भारशिव नाग था। जिसका राज्य नागपुर और बस्तर होता हुआ आंध्र तक पहुंच गया था। वीर्य कुर्च (वीर कोर्च) के पौत्र के एक शिलालेख जो आंध्र प्रदेश से प्राप्त हुआ था। जिसमें अंकित है कि "परम ब्रह्मणस्य स्वबाहु बलार्जित क्षत्र तपो निधे विंधि विहित सर्वा मर्यादस्य"

जिसका तात्पर्य यह है कि वीर्य कूर्च ब्राह्मणों के सर्वोच्च लक्षणों से युक्त था। उसने क्षत्रिय का पद प्राप्त किया था और इन्हीं नागवंशी से महात्मा बुद्ध के उस दांत का कुछ अंश सिंघल ले जाने की आज्ञा प्राप्त की गई थी। जो आंध्र प्रदेश के दंत पुर नामक स्थान पर था। आंध्र प्रदेश के इस स्थान को मजेरिक कहते हैं। जो संभवत गोदावरी के उस शाखा का नाम है जिसे आजकल मंझिर कहते हैं।

बौद्धों ने जिस नागराज का वर्णन किया है वह पल्लव वंश का होना चाहिए। जो नाग साम्राज्य के अधीन था। यह नागवंशी सम्राट वह होना चाहिए जिसने अपनी कन्या का विवाह वीर्य कूर्च से किया था। यह समय 300 ई० के आसपास होना चाहिए।

सन 300 ई के जिन पल्लव वंशियों के ताम्र लेख मिले हैं 78 इसमें उन्होंने अपने को भारद्वाज कहा है। पल्लव वंश में वीर्य कूर्य (कुमार विष्णु), शिव स्कंद बर्मन, वीर बर्मन, विजय (स्कंद) बर्मन, सिंह बर्मन, स्कंद बर्मन तृतीय, गोप विष्णु, सिंह बर्मन द्वितीय ने 265 ई० से 360 ई० तक राज्य किया। पल्लव वंश का उल्लेख करते हुए वी० ए० स्मिथ ने लिखा है कि "All these people doubless to "Naga"

No comments:

Post a Comment