Saturday, 27 June 2026

फाल्गुन

फल्गु एक सूक्ष्म, लघु और तुच्छ दशा के लिये कहा गया शब्द है। सूक्ष्म स्तर पर जाने और समझने के लिए फल्गु नदी में उतरना होता है। फाल्गुन भी इसीलिए महीनों के नामों में अंतिम है। फाल्गुन के बाद चित्त का नवोन्मेष होता है, इस माह का नाम चैत्र है। 
फल्गु नदी में स्नान करने से पिता जिसका मुख होने के कारण वह मुखिया कहा जाता है, अतीत की पहचान भविष्य से कराने के कारण पिता परिवार का मुख है, अपने से दो परवर्ती पीढ़ी और चार पूर्ववर्ती पीढ़ी अर्थात् वृद्ध प्रपितामह तक की परंपरा को मूर्तमान् करते हैं।


फल्गु शब्द जब विशेषण रूप में रहेगा तो उसका अर्थ है तुच्छ,असार

फल्गु शब्द जब नपुंसक लिंग होगा तो उसका अर्थ होगा गूदेदार।
फल्गु शब्द जब स्त्रीलिंग होगा तो वह संकट ,नि:सार और कुब्र के अर्थ में होगा। कुब्र अर्थात् गृहकार्य। नदी विशेष।
फल्गु शब्द पुल्लिंग में होगा तो उसका अर्थ होगा गूलर का पेड़। 
फल्गु गया प्रदेश की नदी है। उत्कल की महानदी भी फल्गु है। एक भेद से गंगा भी है।

अन्यपक्ष--फलं गो:यत्र दान विशेषे। अर्थात जहां गाय का दान करने से फल की प्राप्ति होती है, वह स्थान फल्गु है।

No comments:

Post a Comment